
Top News: हरिद्वार से लेकर काशी तक, देशभर में महाशिवरात्रि का उत्साह, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें और खबरें
देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का शिव तांडव स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, वहीं द्वारका के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और जूनागढ़ के भवनाथ मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. विकास के मोर्चे पर, केंद्र सरकार ने 18,500 करोड़ रुपये की तीन रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे दिल्ली और हरियाणा समेत चार राज्यों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही, नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है. असम के डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वायुसेना ने मोरान हाईवे पर विमानों की सफल इमरजेंसी लैंडिंग कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. मनोरंजन जगत में सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ पिरोल्वान' का नया गाना रिलीज किया है.
Audio: | English |

