
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application
Mahashivratri 2026: काशी से लेकर देवघर तक, देश भर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
GNT एक्सप्रेस | 19 minutes | UA-7+
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया. मोरान हाईवे पर आयोजित इस एयरशो के दौरान लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपनी ताकत दिखाई और वायु वीरों ने घायल जवान को रेस्क्यू करने का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा और वायुसेना प्रमुख एपी सिंह भी मौजूद रहे. इसके अलावा, पीएम मोदी ने गुवाहाटी में अनमित कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वर्चुअली ई-बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. देश के अन्य हिस्सों में महाशिवरात्रि की धूम रही, जहां उज्जैन के महाकालेश्वर और देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा.
Audio: | English |

