Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, उज्जैन से देवघर तक उमड़ा भक्तों का सैलाब, भगवान भवनाथ की विधि-विधान से हुई पूजा अर्चना on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, उज्जैन से देवघर तक उमड़ा भक्तों का सैलाब, भगवान भवनाथ की विधि-विधान से हुई पूजा अर्चना

GNT एक्सप्रेस 9 minutes UA-7+

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र के नौवें दिन बाबा महाकाल का 'शिव तांडव' स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें भस्म, रुद्राक्ष और जटाओं का विशेष अलंकरण शामिल रहा. जूनागढ़ के भवनाथ मेले में गायिका मैथिली ठाकुर ने भजनों से समां बांधा, वहीं छतरपुर के बागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 300 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष से सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने और 3000 बेटियों का विवाह कराने का संकल्प लिया. इसके अतिरिक्त, प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं ने संगम स्नान कर पवित्र गंगाजल भरा. असम के डिब्रूगढ़ में वायुसेना ने हाईवे पर विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग का सफल प्रदर्शन किया, जिसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने.

English